गांव की महिलाओं के लिए बिजनेस? कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम? इन्ही सवालों के जवाब आप ढूंढ रहे थे, तो आप सही जगह पर हैं।
आज के समय ऐसा है जहाँ महिला पुरुष दोनों ही काम और व्यापार समान रूप से कर रहे हैं। कोई किसी से कम नहीं है।
पर गांव की महिलाएं पुरुषों की मुकाबले, कम पढ़ी लिखी होनी की वजह से सिर्फ घरेलू काम ही कर पाती हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की, भले ही आप कम पढ़ी लिखी हो! फिर भी आप गांव में ही बिजनेस कर सकती हैं।
अगर इसे कुछ उदहारण में बताएं तो पेंटिंग, हाथों से बने मिट्टी के बर्तन आदि! चलिए जानते हैं Best Business Idea गांव की महिलाओं के लिए बिजेनस कौन कौन से हैं?
ये भी पढ़ें –
> ऑनलाइन बिजनेस औरतों के लिए घर बैठे
> बिना पैसे लगाए बिजनेस कैसे शुरू करें
कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम

कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट बिजनेस के नाम और उन्हें कैसे करना है! सबकी जानकारी एक एक करके आगे बताई हुई है! गांव की महिलाओं के लिए ही बिजेनस की लिस्ट ये बनायी गयी है।
ऐसे में कुछ महिलाएं अगर पढ़ी लिखी हैं तो, उनके लिए भी ये बिजनेस लिस्ट एक सुनहरा अवसर बन सकता है! बहुत सी गांव की महिलाएं घर बैठे कुछ काम करना चाहती हैं! पर वो क्या और कौन सा काम या बिजनेस करें?
इन सबका जवाब सटीक तरीके से आपको यहाँ मिलने वाला है! बिना देर किये चलिए तो जानते हैं! कम पढ़ी लिखी हुई महिलाओं के लिए घर बैठे काम कौन सा करें?
ये पढ़ें –
> घरेलू महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया
> अपना खुद का बिजनेस कैसे शुरू करें
1. कपड़े और आर्टिफिसियल ज्वैलरी का बिजनेस
महिलाएं अगर महिलाओं से ही जुड़ा काम करती हैं तो वो उन्हें बहुत अच्छी तरह से कर सकती है! और ऐसे में ये बिजनेस गांव की महिलाओं के लिए तो बहुत अच्छा हो सकता है।
आप महिलाओं के कपड़े, आर्टिफीसियल ज्वैलरी का बिजनेस शुरू कर सकती हैं! इस बिजनेस का फ्यूचर स्कोप भी बहुत अच्छा है।
कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए ये काम बहुत आसान और फायदेमंद हो सकता है 1 इस बिजनेस का डिमांड इतना ज्यादा है की, सही जानकारी और मेहनत से कुछ ही समय हज़ारों से लाखों कमाया जा सकता है।
आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए थोड़े पैसे की ही जरुरत है! और प्रॉफिट तो इस व्यवसाय में बहुत ज्यादा है।
2. अचार गांव की महिलाओं के लिए बिजनेस
अचार खाने में किसको नहीं पसंद है। खाने में अचार आ जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है! गांव में तो आम के पेड़ और अलग-अलग प्रकार के पेड़ होते हैं! जिनसे थोड़ी मेहनत में ही अचार घर पर ही बनाया जा सकता है।
ये अचार का बिजनेस महिलाओं के लिए इतना अच्छा है की, ये गांव हो या शहर दोनों जगह इसका डिमांड है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम पढ़ी लिखी महिला हो या ज्यादा पढ़ी लिखी हो! दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है! इस बिजनेस में आपको न के बराबर पैसा लगाना है। और मुनाफा बहुत ज्यादा है।
3. हाथों से बनाई गई वस्तुएं
हाथ से बनी चीजें चाहे वो गिफ्ट के रूप में हो या कला के रूप में। इसे बहुत से खरीदना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे अपने घर को सजाने में उपयोग करते हैं तो कुछ गिफ्ट देने के लिए।
गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए ये काम भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है! इस बिजनेस में क्या करना है यही न बताते हैं।
आपको इस काम में हाथों से चीजों को बनाना है! जैसे – फूलदान, गिफ्ट्स, मिट्टी का बर्तन या खिलौना, पेंटिंग, कागज से बनी कोई कला (Handmade Gifts)।
इस बिजनेस में भी आपको कम पैसे लगाने है! और मुनाफा इसमें भी काफी ज्यादा हो सकता है।
4. टिफिन सेंटर घरेलू महिलाओं का बिजनेस
टिफिन सेंटर का बिजनेस आमतौर पर शहर में करते हैं। और वही पर ज्यादा चलता भी है! जो लोग पढ़ाई, कोचिंग, काम या बिजनेस के सिलसिले से दूसरे शहर में जाते हैं।
उन लोगों को खाना खाने के लिए टिफिन सेंटर की जरुरत होती है! क्योंकि इनमे बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास समय नहीं मिल पाता! ताकि वो खुद से घर पर खाना बना सके।
गांव की महिलाओं के लिए ये बिजनेस अच्छा है, अगर वो शहर में जा सकती है! इस बिजेनस में घर पर खाना बनाकर कस्टमर के घर पर जाकर टिफिन पहुंचाया जाता है।
इसे ही टिफिन सर्विस या टिफिन सेंटर कहा जाता है! इसमें कस्टमर खाने लेने खुद भी आ सकता है! अगर आपकी टिफिन की दुकान हो।
अगर दुकान नहीं है तो, कस्टमर के घर पर टिफिन पहुँचाकर भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।
5. सिलाई सेंटर कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए बिजनेस
कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे सिलाई सेंटर का काम बहुत अच्छा हो सकता है! इस काम के लिए बस सिलाई, कढ़ाई का हुनर होना जरुरी है।
अगर आपको सिलाई, कढ़ाई नहीं आती तो, कुछ दिन महिला सिलाई सेंटर या अच्छे सिलाई की दुकान पर जाकर सीख सकती हैं।
घर बैठे काम करने के लिए इससे अच्छा बिजनेस महिलाओं के लिए क्या हो सकता है! इस बिजनेस में तो बस एक बार ही सिलाई मशीन खरीदनी है, और बस फिर मुनाफा ही मुनाफा।
गांव की महिलाओं के लिए ये काम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
6. ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए बिजनेस
हर औरत सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए श्रृंगार (Makeup) और ज्वैलरी का सहारा लेती है! ये बिजनेस औरतों के लिए ही है, तो एक औरत इस काम को अच्छी तरह कर सकती है।
ब्यूटी पार्लर का बिजनेस जितना ज्यादा चलने वाले है। उतना ही ज्यादा मुनाफा भी देने वाला है! पर घरेलू महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू करने के लिए पहले सीखने की जरुरत है।
इसके लिए आपको पहले किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर कुछ महीने सीखना होगा या फिर इसका कोर्स करना होगा।
7. अगरबत्ती गांव की महिलाओं के लिए बिजनेस
गांव हो या शहर हर घर में पूजा पाठ के लिए या धर्म के काम के लिए अगरबत्ती की जरुरत पड़ती है! जिसे लगभग सभी घर में उपयोग किया जाता है।
ऐसे में गांव की महिलाओं के लिए अगरबत्ती बनाने का बिजनेस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगरबत्ती का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पहले अगरबत्ती बनाने के मशीन खरीदनी होगी! उसके बाद आप इसे गांव में ही बेच सकती हैं।
इस बिजनेस में लागत और मेहनत दोनों बहुत कम करना है। और प्रॉफिट बहुत ज्यादा मिलेगा।
8. मसाले का बिजनेस घर बैठे काम
किचन की शोभा और घर की लक्ष्मी लड़कियां होती हैं। और उन्हें किचन के सामान के बारें में सब पता होता है! जिसमे सबसे महत्वपूर्ण मसाला होता है।
गांव की लड़कियां मसालों का व्यापार बड़े आसानी से कर सकती हैं! क्योंकि उन्हें इनकी जानकारी बहुत अच्छी तरह होती है।
और आपको तो पता होगा की मसाला का उपयोग हर घर के किचन में किया जाता है! मसाले का बिजनेस शुरू करने के लिए कम पैसे ही लगते हैं! और कमाई और मुनाफा दोनों बहुत ज्यादा होता है।
9. चूड़ी का बिजनेस घर बैठे
चूड़ी महिलाओं के कलाई की शोभा और आकर्षण बढ़ाने का काम करती है! कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम करने के लिए चूड़ी का बिजनेस भी बहुत ही बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
क्योंकि ये काम महिलाओं के लिए ही है। इस काम को आप अपने घर में बैठकर भी कर सकती है! इस काम को शुरू करने के लिए आप शुरुआत में कम पैसे में भी शुरू कर सकती हैं।
और अच्छी कमाई होने के बाद अपने बिजनेस को बढ़ा सकती हैं।
10. नमकीम, चॉकलेट और केक बनाने का बिजनेस
कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे केक, चॉकलेट, नमकीन बनाने का बिजनेस (Cake, Chocolate, And Salty Business) बहुत ही बेस्ट हो सकता है।
क्योंकि इन चीजों को आप अपने घर भी बनाकर मार्किट में बेच सकती हैं। केक, चॉकलेट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसा लगाने की जरुरत नहीं।
और शुरुआत में ही आप इससे काफी अच्छी कमाई कर सकती हैं।
सलाह :
कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे काम? आशा है की, आपको आपका बिजनेस मिल गया होगा।
आप जब भी कोई नया बिजनेस शुरू करें। तो शुरुआत छोटे शिरे और कम पैसे से करना चाहिए! और इसे अपनी मेहनत, लगन और ज्ञान से बड़ा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
शुरुआत में हो सकता हो आपको असफलता का सामना करना पड़े। पर उससे घबराने के वजाय उससे सीखने की कोशिश करें।
इस आर्टिकल में बताये गए, किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको उसके कला, ज्ञान (Skills) के बारें में पता होना जरुरी है! नहीं पता तो उसे सीखिए और घर बैठे काम शुरू कर दीजिये।
ऐसे ही Best Business Ideas Tips In Hindi को जानने के लिए MagicalAdvicecom के साथ जुड़े रहिये।
Read Also –