MagicalAdvice.com
  • रिलेशनशिप
  • बिजनेस
  • सौंदर्य
ENG
MagicalAdvice.com
MagicalAdvice English ENG

WhatsApp पर लड़की से कैसे बात करके इम्प्रेस करें? 12 Tips

by ABHISHEK
January 21, 2022
in डेटिंग, रिलेशनशिप

WhatsApp पर लड़की से बात कैसे करे? WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस कैसे करें करने का सही तरीका? How to talk to a girl on WhatsApp in Hindi? How to impress girl on WhatsApp in Hindi?

WhatsApp पर लड़की को कैसे पटायें? लड़की से अगर आप प्यार करते हो, या लड़की को दिल से पसंद करते हो ! तभी आप नीचे बताई हुयी टिप्स का प्रयोग करें।

Ladki Se Baat Karne Wala Apps? Ladkiyon se baat karne ke liye application download Ladki Se Baat Karne Wala Apps? Ladkiyon se baat karne ke liye application download Ladki Se Baat Karne Wala Apps? Ladkiyon se baat karne ke liye application download
ADVERTISEMENT

लड़कियों से ऑनलाइन बात करना अब इतना आसान नहीं है। क्योंकि ज्यादातर लड़कियां तुरंत ब्लॉक कर देती हैं ! आगे इन सब बातों का ध्यान रखते हुए WhatsApp पर Chatting करने का तरीका मिलेगा। चलिए तब जानते हैं।

Page Contents hide
1. WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करें चैटिंग से
2. 1. लड़की के बारें में जानो
2.1. 2. प्रोफाइल स्मार्ट रखो
2.2. 3. शुरुवात में मैसेज कम करो
2.3. 4. बात पर ध्यान दो
2.3.1. 1. लड़की को इंतज़ार मत कराओ
2.3.2. 2. उसे बोलने का मौका दो
2.4. 5. बाद में मैसेज का जवाब जल्दी दो
2.5. 6. लड़की की पसंद समझो
2.6. 7. घमंड मत दिखाओ
2.7. 8. लड़की की तारीफ करो
2.8. 9. लड़की को शायरी और जोक्स सुनाओ
2.9. 10. उसका हाल पूछो
2.9.1. सलाह :

WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करें चैटिंग से

WhatsApp पर लड़की से बात Chat कैसे करें? WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करने का तरीका

WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सबसे पहले तो आपको लड़की को जानना होगा। और साथ ही अपने अंदर कुछ बदलाव करने होंगे।

आपको यहाँ इस बात का ध्यान रखना है व्हाट्सप्प पर लड़की से चैटिंग करते वक्त आपको उसको वैल्यू देनी है।

इसका क्या मतलब है? और व्हाट्सप्प पर लड़की से रोमांटिक बातें करने के बेहतरीन टिप्स को चलिए जानते हैं?

ये भी पढ़ें – अनजान लड़कियों से बात करने वाले ऐप्स

1. लड़की के बारें में जानो


लड़की से बात करने से पहले आपको लड़की के बारें में जितना हो सके उतना जानना चाहिए ! इससे लड़की से बात करते वक़्त आपको बहुत मदद मिलेगी।

लड़की के बारें में जानना है तो सोशल मीडिया का यूज़ करो। अगर फिर भी नहीं कुछ मिलता है, तो लड़की के दोस्तों से उसके बारें में जानो।

अगर ऐसा भी किसी वजह से नहीं हो सकता तो परेशान मत हो मैं आपको WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करने के दूसरी टिप्स बताता हूँ।

ये पढ़ें – किसी भी लड़की का नंबर ऐसे मांगे

2. प्रोफाइल स्मार्ट रखो


लड़की से WhatsApp पर बात करने से पहले अपनी पहली छवि को सुधारो। जैसे WhatsApp की प्रोफाइल को सही करो ! अपने WhatsApp स्टेटस को सही करो।

अब सही करो से मेरा मतलब क्या है ! अगर आपको समझ नहीं आया, तो अभी आपको समझ आ जायेगा।

आप प्रोफाइल पिक्चर साफ़ रखो, ओवर एडिटिंग किये बिना WhatsApp DP के लिए अपलोड करो। WhatsApp स्टेटस में कोई भी ऐसी चीज़ मत डालो! जो सिर्फ आपके अलावा और किसी को पसंद न आये।

क्योंकि लड़की तो पहली बार में WhatsApp DP और स्टेटस से आपके बारें में जानेगी ! तो दोस्तों इस बात को ध्यान में रखो “First impression is the last impression”.

3. शुरुवात में मैसेज कम करो


लड़के सबसे बड़ी गलती यही करते हैं की जब उन्हें किसी लड़की से व्हाट्सप्प पर बात करना होता है। तो लड़की को वो मैसेज पे मैसेज करते रहते हैं।

और ऐसे में लड़कियां क्या करती हैं? लड़कों का नंबर ब्लॉक कर देती हैं। या फिर कोई जवाब ही नहीं देती।

तो आप शुरुवात में जब मैसेज करो तो ज्यादा मत करो। 1-2 ही करो जब तक की लड़की आपके मैसेज का जवाब न दे ! WhatsApp पर लड़की से चैटिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें।

एक बात और आपको लड़की को बोर नहीं करना है। इसलिए आपको लड़की से फ्लर्ट करने वाले क्वेश्चन करने चाहिए।

4. बात पर ध्यान दो


WhatsApp पर लड़की से बात करते समय आप अपनी बातें बता रहे हो, वो सब सही है पर लड़की भी बात कर रही है इस बात को मत भूलना ! आइये कुछ बिंदुओं से इस बात पर गौर करते हैं।

1. लड़की को इंतज़ार मत कराओ


मान लीजिए WhatsApp पर बातचीत के दौरान लड़की आपसे कुछ पूछती है या कहती है जो बात उसने थोड़ी देर पहले कही थी।

और ये बात लड़की के पहली वाली बात से जुड़ी हुई है ! और आपने उसकी पहली बात को ध्यान से नहीं सुना तो आप क्या जवाब देंगे?

ऐसे में आप सोच रहे होंगे की मैं जल्दी से WhatsApp को स्क्रोल करके पढ़ लूंगा फिर उसको जवाब दे दूंगा।

पर मैं आपको बता दूँ, लड़कियां इंतज़ार करना पसंद नहीं करती। और कोई जरुरी नहीं है आपको मैसेज जल्दी मिल जाये।

2. उसे बोलने का मौका दो


जैसे लड़की को आपने मैसेज कर दिया और लड़की ने टाइपिंग करना शुरू कर दिया। पर उसके टाइपिंग के दौरान आपने एक और मैसेज कर दिया ! तो लड़की अपनी बात बोल ही नहीं पायेगी।

और ऐसे में लड़की को लग सकता है की आप उसकी बात को नहीं सुनना चाहते ! तो जितना हो सकते उतना ध्यान देने की कोशिश करें।

5. बाद में मैसेज का जवाब जल्दी दो


लड़की जब भी आपको मैसेज करेगी, तो उसे इंतज़ार मत कराओ ! जितना जल्दी हो सके लड़की के WhatsApp मैसेज का जवाब देने की कोशिश करना।

इससे लड़की समझेगी की आप उससे बात करने के लिए कितने सीरियस हो ! इससे लड़की के अंदर आपके लिए विश्वास और बढ़ेगा।

वहीं दूसरी तरफ अगर आप उसका जवाब नहीं देते हैं। या किसी वजह से आप उसका रिप्लाई देर में देते हैं ! तो लड़की को ऐसा लगेगा की आप उसकी क़द्र नहीं कर रहे हैं।

6. लड़की की पसंद समझो


आप लड़की से whatsapp पर बात तो कर सकते हैं। पर अगर आपको लड़की की पसंद नापसंद नहीं पता रहेगी! तो आपको उससे बात करते वक़्त परेशानी हो सकती है। 

मान लो, लड़की से बात करते समय आपने किसी चीज़ को बुरा या नापसंद कह दिया ! और वो चीज़ लड़की को पसंद हो तो ऐसे में लड़की के मन को जीत पाना बहुत कठिन हो जायेगा।

तो आप पहले लड़की की पसंद नापसंद को समझिये ! आइये चलते हैं अगले टिप्स पर जो व्हाट्सप्प पर लड़की से बात करने में मदद करेगी।

7. घमंड मत दिखाओ


आजकल लड़के बात करते वक़्त काफी ऐटिटूड दिखाते हैं। तो आपको इस चीज़ को ध्यान में रखकर बात करना है की, आप जंग में नहीं है ! इतना ही ऐटिटूड दिखाना है जितना की आपकी छवि को बरक़रार रखे।

लड़की के सामने ज्यादा ऐटिटूड दिखाने से पहले ये समझ लेना की वो लड़की है। और लड़कियों का ऐटिटूड तो आप जानते ही होगे ! तो उनके सामने न ही कम और न ही ज्यादा ऐटिटूड दिखाना।

अगर ऐसा नहीं करते हो आप तो लड़की ये समझेगी आप बहुत घमंडी हैं। और लड़कियों को कोई घमंड दिखाए ये बिलकुल भी बर्दास्त नहीं होता ! आशा है की आप समझ रहे होंगे।

8. लड़की की तारीफ करो


तारीफ बहुत छोटा शब्द है। पर काम बहुत ही बड़ा करता है। आपको बता दूँ, की लड़कियां तारीफ की इतनी दीवानी होती हैं! की तारीफ से उनका दिल बड़े आसानी से जीत सकते हो।

पर ठहर जाओ, ये इतना भी आसान नहीं तारीफ कब कहाँ कितना करना है! ये बहुत मायने रखता है।

अगर गलती से भी आपने लड़की की झूठी तारीफ करी या उसकी तारीफ बार बार कर रहे हो ! तो उसे इस बात का पता चल जायेगा।

और वो सोचेगी की आप झूठे हो, और आप पर किसी भी प्रकार से भरोसा नहीं करेगी। और आपका पासा उल्टा पड़ जायेगा ! तो इस बात पर ध्यान दीजिये, की लड़की की झूठी तारीफ जहाँ तक हो सके कम ही कीजिये।

9. लड़की को शायरी और जोक्स सुनाओ


ये तो आपने सुना ही होगा की, लड़कियों को कितना शायरी पसंद होता है ! पर इसका महत्व शायद आपको नहीं महत्व होगा।

चलिए मैं आपको बताता हूँ, आपके लिए शायरी शायद कुछ लाइन्स हैं या कुछ शब्द हैं। और कुछ के लिए ये एक नायाब कला है ! पर लड़कियों के लिए शायरी इससे भी बढ़कर होती है।

लड़कियां शायरी को फील करती हैं। उनके लिए शायरी इमोशंस की तरह होती हैं ! तो आप लड़कियों की फीलिंग्स को खुश करने के लिए उन्हें शायरी भेज सकते हैं। 

परेशान मत होइए, की शायरी आप खुद कैसे बनाएंगे? बताया न मैंने अभी, की लड़कियां शायरी फील करती हैं ! तो आप किसी भी अच्छी वेबसाइट से अच्छी शायरी लड़की को भेजकर उसे खुश कर सकते हैं।

ऐसे ही आप लड़की को और हँसाने के लिए जोक्स भेज सकते हैं। पर दिन भर मत यही सब मत भेजना ! इससे लड़की आपसे बोर सकती है।

10. उसका हाल पूछो


आप लड़की से सारी बातें करते हो! पर कभी उससे ये नहीं पूछते अगर की ‘वो कैसी है, वो उदास है, या खुश है।

लड़की को ये लगना चाहिए की आपको उसकी कितनी परवाह है ! आप लड़की की कितनी परवाह करते हैं, ये आप इस तरह लड़की को जता सकते हैं।

जैसे की, अगर वो उदास है तो उससे पूछो की वो क्यों उदास है ! अगर वो खुश है तो उसकी ख़ुशी में शामिल हो इससे अपनापन आप दोनों के बीच में बढ़ेगा। 

पर इस बात को आप याद रखना की इन टिप्स की मदद आप तभी लेना ! जब आप किसी लड़की को सच में पसंद करते हैं या उसको लेकर सीरियस हैं ! क्योंकि झूठा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलता है।

सलाह :


WhatsApp पर लड़की से बात (Chat) कैसे करें? WhatsApp पर लड़की को इम्प्रेस करने का का तरीका? How to talk to a girl on WhatsApp in Hindi? आशा है की, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

इस आर्टिकल में बताये गए सारे टिप्स बहुत कारगर हैं। बस आपको इसे सही तरह से फॉलो करना होगा।

और कुछ लड़कियां जो तुरंत ब्लॉक करने में माहिर होती हैं। उसका तो भाई कोई इलाज या टिप्स नहीं है ! इसलिए आगे बढ़ो दुनिया बहुत बड़ी है।

ऐसे ही अपने रिश्ते और ज़िन्दगी को बेहतर बनाने की लिए MagicalAdvice.com से जुड़े रहिये।

SendShareTweet

Related Posts

ladki se baat karne wala apps download
ऐप

Ladki Se Baat Karne Wala Apps? 10 ऐप्स में लड़कियां मिलेंगी

Ladki Se Baat Karne Wala Apps Download karna hai? लड़कियों से बात करने के लिए ऐप्स चाहिए? 10 एप्लीकेशन में...

May 11, 2022
ladki se funny chat kaise kare
डेटिंग

लड़की से फनी चैट कैसे करें? गर्लफ्रेंड हंसेगी 8 फनी बातों से

लड़की से फनी चैट कैसे करें? गर्लफ्रेंड से फनी बातें करने के ८ तरीके जो लड़की को हंसने पर मजबूर...

January 29, 2022
online dating service ka matlab aur upyog kya hai
गर्ल फीलिंग

ऑनलाइन डेटिंग क्या है? ऑनलाइन डेटिंग सर्विस का मतलब और उपयोग

ऑनलाइन डेटिंग क्या है? ऑनलाइन डेटिंग सर्विस का मतलब और उपयोग क्या है? इंटरनेट पर डेट करने के लिए इन...

May 9, 2022
pati patni ki romantic baten phone par
पति पत्नी

पति पत्नी की रोमांटिक बातें? पति-पत्नी रोमांस कैसे करें 7 Tips

पति पत्नी की रोमांटिक बातें फोन पर? पति- पत्नी को रोमांस कैसे करना चाहिए? शादीशुदा ज़िन्दगी को जाने हस्बैंड वाइफ...

February 4, 2022
Next Post
ladki se dosti kaise karen

लड़की से दोस्ती कैसे करें शादी या पार्टी में ? 7 Tips

ladki se baat kaise karen

लड़की से बात कैसे करें? फेस टू फेस लड़की से बात करने के 8 Tips

Categories

  • इंटरनेट
  • ऐप
  • गर्ल फीलिंग
  • टेक टिप्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डेटिंग
  • त्वचा की देखभाल
  • पति पत्नी
  • बालों की देखभाल
  • बिजनेस
  • मेकअप
  • रिलेशनशिप
  • शादी
  • सौंदर्य
MagicalAdvice.com

© 2021 MagicalAdvice.com Welcome To Love World.

Navigate Site

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • रिलेशनशिप
  • बिजनेस
  • सौंदर्य

© 2021 MagicalAdvice.com Welcome To Love World.

error: Content is protected !!