MagicalAdvice.com Logo
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
    • ऐप
    • टेक टिप्स
    • इंटरनेट
  • बिजनेस
  • पैसे कमाए
  • रिलेशनशिप
    • डेटिंग
    • गर्ल फीलिंग
    • शादी
    • पति पत्नी
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
No Result
View All Result
MagicalAdvice.com Logo
No Result
View All Result

कैसे जाने कि वो आपसे प्यार करती है या नहीं 10 इशारे प्यार के

How To Know If She Loves You Or Not In Hindi?

by ABHISHEK
August 3, 2023
in डेटिंग

कैसे जाने कि वो आपसे प्यार करती है? लड़की प्यार करती भी है या नहीं कैसे जाने? कैसे पता करे कि वह मुझसे प्यार करती है? इन्ही सवालों के जवाब आप ढूंढ़ रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं।

किसी लड़की से आप प्यार करते हैं। पर आप कंफ्यूज हैं की वो लड़की भी आपसे प्यार करती है या नहीं। कभी आपको लगता है की आपसे वो प्यार करती है। और कभी लगता है की लड़की आपसे प्यार नहीं करती।

तो आपके इन सारे सवालों के जवाब आज Clear Cut आपको मिलने वाली है। तो देर किस बात चलो जानते हैं।

Read – लड़की से दोस्ती करने वाला ऐप्स

Page Contents show
1. लड़की प्यार करती है या नहीं कैसे जाने
1.1. 1. छुप छुप कर देखके मुस्कुराना
1.2. 2. आपके बारें में दूसरों से जानकारी लेना
1.3. 3. Call/Message पर देर तक बात करना
1.4. RelatedPosts
1.5. लड़की से फनी चैट कैसे करें? गर्लफ्रेंड हंसेगी 8 फनी बातों से
1.6. ऑनलाइन डेटिंग क्या है? ऑनलाइन डेटिंग सर्विस का मतलब और उपयोग
1.7. 4. जलन की भावना आना
1.8. 5. आपको देखकर नजरअंदाज करना
1.9. 6. आपकी बोरिंग बातों को भी ध्यान से सुनना
1.10. 7. आपके सामने उसे शर्म आना
1.11. 8. उसके कपड़ो और मेकअप में बदलाव आना
1.12. 9. आपके हर हरकतों पर ध्यान देना
1.13. 10. आपकी परवाह करना
1.13.1. सलाह :

लड़की प्यार करती है या नहीं कैसे जाने

कैसे जाने कि वो आपसे प्यार करती है? लड़की प्यार करती भी है या नहीं कैसे जाने

वो आपसे प्यार करती है या नहीं जानने के लिए लड़की के बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना होगा। लड़की की एक एक बात, एक एक इशारों को ध्यान से समझने की जरुरत है। उसके बाद आप जान सकते हैं की वो आपसे प्यार करती है या नहीं।

तो चलिए जानते हैं उन इशारों को की वो आपसे प्यार करती भी है या नहीं?

ये भी पढ़ें – लड़कियों के प्यार के इशारे समझना है?

1. छुप छुप कर देखके मुस्कुराना


लड़कियों में एक खासियत होती है। पता है क्या? वो अपनी पसंद दूसरों से जल्दी नहीं जताती। तब तक जब तक की उन्हें ये विश्वास नहीं हो जाता की वो मेरे इस पसंद को जानने को लायक है।

ऐसी ही बात यहाँ पर भी लागू होती है। जब कोई लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो उसे देखने की कोशिश करती है।

ऐसा नहीं है वो सिर्फ सामने से देखने की कोशिश करे। बल्कि जब आपका ध्यान किसी और तरफ हो वो तब वो आपको देख सकती है। पर बात ये है की ये आपको पता कैसे चलेगा? बताता हूँ।

मान लो, आप कोई काम कर रहे हो या आपकी नजर किसी और जगह है। और अचानक ही उस लड़की की तरफ आप देखते हो तो लड़की आपको देख रही होती है।

पर आपके देखते ही उसने अपनी नजर हटा ली और हल्का सा मुस्कुराने लगी फिर दूसरे तरफ देखने लगी।

ऐसा अगर एक या दो बार होता है तो ये Common है। पर अगर ये बार-बार होता है लड़की के दिल में आप हो। पर प्यार कितना है कितना नहीं, ये तो आगे की तरीके से पता चलने वाला है।

2. आपके बारें में दूसरों से जानकारी लेना


लड़की अगर आपमें दिलचस्पी रखती है तो वो आपके बारें में दूसरों से बातें करेगी। यहाँ बात करने का मतलब है की आपके बारें जितना ज्यादा हो सके उतनी जानकारी लेना।

वो अक्सर, चाहे आपके दोस्तों से या आपके और उसके कॉमन दोस्तों से या अपने दोस्तों से आपके बारें में बात करना चाहेगी।

क्योंकि उसे आपके बारें में बात करना अच्छा लगता है। किसी लड़की को आपके बारें में रूचि रखने का मतलब है की वो आपको अपना बॉयफ्रेंड बनाने की सोच रही है।

यहाँ ये नहीं कह सकते की उसे आपसे प्यार होगा। वो आपसे प्यार करती है या नहीं ये आपको आगे के Points में पता चलेगा।

3. Call/Message पर देर तक बात करना


सोशल मीडिया पर आपको फॉलो करना। आपकी पोस्ट को लाइक करने का मतलब ये बिलकुल भी नहीं है की वो आपसे प्यार करती है। पर आपमें इंटरेस्ट रखती है ये जरूर है।

पर लड़की आपसे Call/Message पर देर-देर तक बात करती है। वो कई बार आपसे बात करने के चक्कर में अपने निजी काम को करना को भूल जाती है। जैसे- घर का काम, पढाई लिखाई।

सिर्फ इतना ही नहीं आपसे बात करने की वजह से वो आजकल अपने दोस्तों को भी समय नहीं दे पाती है। क्योंकि ज्यादा समय तो वो आपके साथ ही कॉल, मैसेज पर बात करती है।

RelatedPosts

ladki se funny chat kaise kare

लड़की से फनी चैट कैसे करें? गर्लफ्रेंड हंसेगी 8 फनी बातों से 

August 3, 2023
online dating service ka matlab aur upyog kya hai

ऑनलाइन डेटिंग क्या है? ऑनलाइन डेटिंग सर्विस का मतलब और उपयोग

August 3, 2023

और लड़की के अंदर ये बदलाव इस तरफ इशारा करता है की लड़की को आपके साथ बात करना अच्छा लगता है।

वो आपको अपना बेस्ट फ्रेंड या बेस्ट फ्रेंड से बढ़कर कुछ सोच रही है। पर लड़की प्यार करती है या नहीं ये इसमें नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें – लड़की से बात कैसे करें

4. जलन की भावना आना


जब आप किसी लड़की के साथ हो तो उस लड़की को अच्छा नहीं लगता। उसे जलन होने लगती है। वो कैसे और किस परिस्थिति में ये अभी आपको पता चलेगा।

मान लो, जब भी आप किसी दूसरी लड़की को देखते हो और पहली लड़की ने आपको देख लिया। तो वो गुस्सा हो जाती है।

जब आप किसी दूसरी लड़की के बारें में अच्छी अच्छी बातें, तारीफें उस लड़की से करते हो। तो वो गुस्सा हो जाती है या आपसे उस समय बात करना बंद कर देती है।

अगर लड़की ऐसा करती है तो आप यहाँ कह सकते है की वो मुझसे प्यार करती है। इस बात को और पक्का करने के लिए आगे पढ़ना होगा।

5. आपको देखकर नजरअंदाज करना


हाँ, सही सुना आपने। ये भी उन इशारों में से एक है अगर लड़की आपसे प्यार करती है। कैसे? चलिए जानते हैं।

जब आप कभी लड़की के सामने पड़ जाते हैं और लड़की अपना मुँह फेर लेती है। आप लड़की से कुछ बात करने की कोशिश करते हो। पर लड़की कोई बहाना बनाकर वहां से चली जाती है।

ये भी एक इशारा की लड़की आपको पसंद करती है। लड़के के दिल में आप हो। पर इसमें कुछ ध्यान देने वाली बात है। लड़कियों का मन बहुत अलग होता है लड़को के मुकाबले।

JOIN OUR MAIL LIST FOR EXCLUSIVE

Offers & Crazy Deal

Email field is required to subscribe.

x

You Have Successfully Subscribed to the Newsletter

यहाँ ये भी हो सकता है, की लड़की आपसे दूर जाना चाहती है आप उसे अच्छे नहीं लगते। तो भी वो वो आपको इसी तरह नजरअंदाज करेगी।

और इसे प्यार समझने का भूल बिल्कुल भी मत करना। लड़की का नजरअंदाज करना आपके लिए अच्छा है।

ये इस बात से जान सकते हैं की लड़की कुछ दिन पहले आपको अच्छे से देखती थी, मुस्कुराती थी, अच्छे से बात करती थी, आपको फुल लाइन देती थी।

पर अचानक ही उसने आपको इग्नोर करना शुरू कर दिया है तो ये इशारा जाता है की वो आपसे प्यार करती है। बस वो आपको थोड़ा परेशान करना चाहती है।

6. आपकी बोरिंग बातों को भी ध्यान से सुनना


आप चाहे जो भी बात लड़की से करो। चाहे लड़की को उस बात से कोई मतलब हो न हो। चाहे लड़की को उस बात में बिल्कुल भी इंटरेस्ट न हो। वो आपकी इन बातों से बोर हो रही हो।

फिर भी वो यही जतायेगी की वो आपकी बातें ध्यान से सुन रही है। वो आपकी हाँ में हाँ मिलाने की कोशिश भी कर सकती है।

मान लो, ऐसे ही बात-बात में आप हसने लगे तो वो भी आपके साथ हसने लगेगी। ये निशानी भी आप जान सकते हैं की वह आपसे प्यार करती है।

7. आपके सामने उसे शर्म आना


हाँ, लड़की अगर आपको चाहने लगी है। अगर आप उसके दिल में बस चुके हैं। तो वो आपके सामने आने से शर्माएगी। जैसे आपने उसकी तरफ देखा और उसने भी आपको देखा। पर तुरंत ही उसने अपने नजरे चुरा ली।

आपसे बात करते समय वो ज्यादा कुछ नहीं बोल पायेगी। क्योंकि उसे आपसे शर्म आ रही है। और लड़की हर किसी से शर्म नहीं करती। वो उसे शर्म करती है जिसे वो अपना मानने लगती हैं।

अगर ऐसा आपके केस में होता है तो जान लो भाई, लड़की आपसे प्यार करती है।

8. उसके कपड़ो और मेकअप में बदलाव आना


यहाँ थोड़ा लड़की के ऊपर ध्यान देने वाली बात है। क्या लड़की कुछ दिन पहले नार्मल लगती थी? जैसे न ज्यादा सुन्दर न ही कम सुन्दर, मतलब नॉर्मल।

पर क्या लड़की में कुछ दिनों से कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं? जैसे लड़की के कपड़ों में बदलाव।

लड़की पहले से ज्यादा आकर्षित लग रही है सुन्दर लग रही है। लड़की की पूरी Body Language पहले से बदली-बदली लग रही है।

अगर ऐसा हो रहा है तो वो आपसे प्यार करने लगी है। उसके दिल में उसने कहीं न कहीं आपको जगह दे दिया है।

9. आपके हर हरकतों पर ध्यान देना


आप जो भी काम करो। चाहे खेलो, कूदो, बात करो कुछ भी। वो आपके हर प्रतिक्रिया पर ध्यान देती है। आपको ध्यान से देखती है।

आप चाहे किसी और से बात कर रहे हो। फिर भी वो आपकी बातें ध्यान से सुनती है। आप कहीं आओ, जाओ वो आपको देखती है।

इसका मतलब है की लड़की आपके ऊपर पूरी तरह ध्यान दे रही है। ऐसा लड़की तब करने की सोचेगी जब वो आपसे प्यार करती हो या लड़की आपसे प्यार करने लगी हो।

10. आपकी परवाह करना


लड़की क्या आपको लेकर सीरियस हो रही है? इससे पता चल जायेगा। अगर फोन पर या सामने आपका तबियत खराब है उसे पता चलता है। तो वो निराश हो जाती है वो आपके बारें में पूछने लगती है।

ऐसा अगर हो रहा है तो लड़की को आपकी चिंता हो रही है। वो आपकी परवाह करने लगी है। कोई भी लड़की किसी और लड़के का परवाह ऐसे ही नहीं करती।

ऐसा वो तब करने लगेगी जब लड़की के दिल में आप बसने लगे होंगे। जब वो आपसे प्यार करने लगी होगी। ये हो सकता है की लड़की को प्यार हो गया है उसे खुद न पता हो।

सलाह :


कैसे जाने की वो आपसे प्यार करती है का जवाब तो आपको मिल गया होगा। ये सारी निशानियां है अगर लड़की प्यार आपसे प्यार करती है या प्यार करने लगी है।

एक बात और यहाँ ये एकदम ही Possible है की लड़की को शायद खुद न पता हो की उसे आपसे प्यार हो गया है।

खैर, जो भी बात हो मैं आपसे यही कहना चाहूंगा। अगर आप भी लड़की को पसंद या प्यार करते हो।

और उसके साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में आने चाहते हो तो आगे बढ़ो। और अपनी प्यार की कहानी शुरू करो। अपनी Love Life को ऐसे ही बेहतर बनाने के लिए MagicalAdvice.com को मत भूलियेगा। Best Of Luck 🤗

4.4/5 - (14 votes)
SendShare419Tweet262
ABHISHEK

ABHISHEK

I Am Abhishek Gupta the Founder of MagicalAdvice.com. I am an Entrepreneur & Professional Blogger and Digital Marketer. I have deep knowledge in Internet, Technology, Blogging & Make Money.

Related Posts

ladki se funny chat kaise kare
डेटिंग

लड़की से फनी चैट कैसे करें? गर्लफ्रेंड हंसेगी 8 फनी बातों से 

August 3, 2023
online dating service ka matlab aur upyog kya hai
डेटिंग

ऑनलाइन डेटिंग क्या है? ऑनलाइन डेटिंग सर्विस का मतलब और उपयोग

August 3, 2023
kisi ladki ko kaise pataye? ladki patane ke tarike
डेटिंग

लड़की कैसे पटाए? लड़की पटाने के 10 तरीके? जिससे वो तुरंत पटेगी

August 3, 2023
ladki ka number kaise le? kisi ladki ka phone number kaise maange
डेटिंग

लड़की का नंबर कैसे ले? किसी लड़की का फोन नंबर मांगे 8 तरीके

August 3, 2023
kisi bhi ladki ka dil kaise jeete sahi tarike
डेटिंग

लड़की का दिल कैसे जीते? लड़कियों का दिल जितने के 10 सही तरीके

August 3, 2023
ladkiyon se baat karne ke topics
डेटिंग

लड़कियों से बात करने के 10 टॉपिक्स जिस पर लड़की खुद बात करेगी

August 3, 2023
  • shadi ke liye ladkiyan chahiye photo ke sath? shadi ke liye ladkiyon ke number chahiye

    शादी के लिए लड़कियां चाहिए फोन नंबर सहित लड़की कहाँ मिलेगी

    12960 shares
    Share 5184 Tweet 3240
  • लड़कियों से वीडियो कॉलिंग बात करने वाला ऐप्स? HOT Girls

    12494 shares
    Share 4998 Tweet 3124
  • ऑनलाइन लड़कियों से फ्री में बात करने वाला ऐप्स? 2023 NEW

    11075 shares
    Share 4430 Tweet 2769
  • सबसे सस्ता ऑनलाइन शॉपिंग ऐप कौन सा है? 8 ऐप से करें भारी बचत

    3183 shares
    Share 1273 Tweet 796
  • किसी ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो अनब्लॉक कैसे करें? 3 टिप्स

    3142 shares
    Share 1257 Tweet 786
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertising With Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Copyright © 2023 MagicalAdvice.com Welcome To MA World. All Rights Reserved.
No Result
View All Result
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
    • ऐप
    • टेक टिप्स
    • इंटरनेट
  • बिजनेस
  • पैसे कमाए
  • रिलेशनशिप
    • डेटिंग
    • गर्ल फीलिंग
    • पति पत्नी
    • शादी
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Advertise With Us

© 2023 MagicalAdvice.com Welcome To MA World.

error: Content is protected !!