AIRTEL, JIO से Wi-Fi Calling कैसे करें? वाईफाई कॉलिंग क्या है? How to Make Wi-Fi Calling in Hindi? What is Wi-Fi calling in Hindi?
दोस्तों अब आप बिना किसी नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। आज अब आपको बताएंगे, AIRTEL, JIO से Wi-Fi Calling कैसे करें?
आपको बता दें कि, Wi-Fi calling की सेवा पहले Airtel कंपनी द्वारा शुरू की गई थी । इसके बाद 2020 में Jio कंपनी ने भी इसकी शुरुआत कर दी है।
इसके द्वारा आप जहां आपका नेटवर्क स्लो है। या आप का बैलेंस खत्म हो चुका है। वाईफाई के द्वारा आसानी से कॉल कर सकते हैं।
हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि, Wi-Fi Calling Kaise Kare? वाईफाई कॉलिंग क्या है? Wi-Fi Calling कैसे इनेबल किया जाता है? और आप कैसे चेक कर सकते हैं। यह आपके फोन में सपोर्ट करता है या नहीं?
इस सबके बारें में हम आपको जानकारी देंगे। लेकिन शुरू करने से पहले कहना चाहेंगे, इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़िएगा । क्योंकि इस आर्टिकल से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलने वाला है।
चलिए दोस्तों देर किस बात की जानते हैं, Wi-Fi Calling कैसे करें? How to Make Wi-Fi Calling in Hindi?
ये पढ़ें –
> जिओ कॉलर ट्यून कैसे सेट करें
> मोबाइल की Battery Life कैसे बढ़ाएं
वाईफाई कॉलिंग क्या है? What is Wi-Fi calling in Hindi
इसे voice over Wi-Fi service भी कहा जाता है। जिससे आप बिना किसी नेटवर्क के कॉलिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको वाईफाई कॉलिंग को activate करना पड़ता है।
इसके बाद आप कहीं भी जाकर वाईफाई से कनेक्ट कर किसी को भी कॉल कर सकते हैं।
Wi-Fi Calling कैसे काम करता है?
जब आपके सिम में balance ना हो या फिर आप कहीं ऐसी जगह पर हैं। जहां पर Wi-Fi available है। तो आप वहां पर Wi-Fi Calling कर सकते हैं।
यह एक फोन से दुसरे फोन में wifi के द्वारा कॉल होता है। आपको अपने फोन में Wi-Fi calling enable करनी होती है। इसके बाद wifi ऑन करके, किसी wifi से connect करना होता है।
जैसे ही wifi connect हो जाता है। आपके कालिंग सिम में Wi-Fi का लोगो आ जाता है। इसके बाद आप Wi-Fi calling कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
> Phone Update करने का बेस्ट तरीका
> फोन पे से अपना बैंक खाता कैसे जोड़ें
Wi-Fi Calling कैसे करें? वाईफाई से कॉल करें
अगर आपको भी वाई-फाई के द्वारा कॉल करनी है। तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
1. मोबाइल डाटा को ऑफ कर के वाईफाई को करें ऑन: सबसे पहले आपको अगर आपका मोबाइल डाटा ऑन है, तो उसे ऑफ कर दें। इसे ऑफ करने के बाद, आपको अपने फोन का वाईफाई ऑन कर देना है।
2. सेटिंग्स में जाएं: इसके बाद आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है। वहां पर जाने के बाद आपको sim card and networks का ऑप्शन मिल जाता है। यहां पर आपको क्लिक करना है।
अगर आपको यह सेटिंग नहीं मिलती है। तो आप इसे connections type कर सर्च भी कर सकते हैं। इसके बाद आपको वह सिम सिलेक्ट करनी है। जिसकी जिससे आप वाईफाई कॉलिंग करना चाहते हैं।
सिम सिलेक्ट करने के बाद आप सिम की सेटिंग्स में आ जाएंगे। यहां पर आपको नीचे को scroll down करना है। इसके बाद आपको make calls using wifi का ऑप्शन दिख जाएगा तो आपको इसे इनेबल कर देना है।
आप जैसे ही इसे ऑन करेंगे, status bar में आप देखेंगे कि, वाईफाई कॉलिंग का आइकन शो हो जाएगा।
3. Dialer पैड में आए: इसके बाद आपको dialer pad में आना है। यहां पर आने के बाद आप देखेंगे कि, अगर आपका फोन WiFi calling को सपोर्ट करता होगा। तो आपकी calling सिम में वाईफाई का logo दिखाई देगा।
और यहां पर जिस को भी आप कॉल करना चाहते हैं। उसका नंबर डायल करके आप कॉल कर सकते हैं। इस तरह से आप वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं।
ऐसे भी कर सकते हैं WIFI calling enable
अगर आपको ऊपर बताए गए टिप्सी से वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन नहीं मिल रहा है। तो आप इसके लिए दूसरी ट्रिक भी अपना सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी फोन की सेटिंग्स पर जाना है।
सेटिंग्स में जाने के बाद आपको सर्च बार में टाइप करना है। Connections जैसे ही आप इसी टाइप करेंगे। आपको connections का ऑप्शन मिल जाएगा। तो आपको इसमें क्लिक कर लेना है।
इसके बाद आपको wifi का ऑप्शन मिल जाएगा तो आपको वाईफाई ऑन कर लेना है। वाईफाई ऑन करने के बाद, आपको नीचे WiFi Calling का ऑप्शन मिल जाएगा। तो आपको इसे भी इनेबल कर देना है।
इसके बाद आप वाईफाई कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
Read Also –
> यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड कैसे करें
> मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
Android फोन में Wi-Fi calling कैसे ऑन करें?
आप अगर Android phone यूज करते हैं। तो आप wifi calling को कुछ इस तरह ऑन कर सकते हैं।
आपको अपने फोन की settings में जाना है। और wifi के आप्शन में जाकर wifi को ऑन कर लेना है। इसके बाद आपको settings के सर्च बार में जाकर wifi calling टाइप कर सर्च करना है।
अगर आपके फोन में यह service available होगी, तो आपको इसका ऑप्शन दिख जाएगा । आप इसे ऑन कर सकते हैं।
iPhone में Wi-Fi calling ऑप्शन ऑन कैसे करें?
अगर आपके पास iPhone है। और आप वाईफाई कॉलिंग ऑप्शन को इनेबल करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको आईफोन के settings बनाना है। सेटिंग्स में आने के बाद आपको phone का ऑप्शन मिल जाएगा।
तो आपको फोन भी ऑप्शन में क्लिक करना है। जैसे ही आप फोन के ऑप्शन में क्लिक करेंगे। आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
यहां पर आपको wifi calling का ऑप्शन भी दिख जाएगा। तो आप यहां ऐसे ऑन कर सकते हैं।
Jio wi-fi calling kaise kare
अगर आपके पास जिओ की सिम है। और आप जिओ की सिम से वाईफाई कॉल करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको ऊपर बताए गए टिप्स की तरह फोन की सेटिंग में आना है।
और यहां से आपको jio की सिम को सिलेक्ट करके, वाईफाई कॉलिंग को इनेबल कर देना है।
Airtel wi-fi calling कैसे करें?
अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आप वाईफाई कॉल करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर, Airtel की सिम को वाईफाई कॉलिंग के लिए सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद आप आसानी से वाईफाई कॉलिंग कर पाएंगे।
जिओ फोन में वाईफाई कॉलिंग कैसे करें?
अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं। और आप जानना चाहते हैं कि, आप अपने जियो फोन से Wi-Fi calling कर सकते हैं। या नहीं तो इसका answer है नहीं।
यह सुविधा जियो फोन में उपलब्ध नहीं है। आपको वहां पर सिर्फ Wi-Fi connection देखने को ही मिलता है। Wi-Fi calling की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन और iOS में ही दी गई है।
Smartphones में भी यह सुविधा upgraded phones me ही दी गई है । कुल मिलाकर 21 companies के एंड्रॉयड फोन में आपको Wi-Fi की सुविधा मिल जाती है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि, आपका फोन Wi-Fi calling support करता है या नही । तो आप jio.com/wificalling पर विजिट कर सकते हैं।
आपके फोन में वाईफाई कॉलिंग सपोर्ट करता है या नहीं कैसे चेक करें?
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि, आपका फोन Wi-Fi calling सपोर्ट करता है या नहीं? तो इसके लिए आप या तो गूगल में जाकर jio की वेबसाइट या Airtel की वेबसाइट में जाकर चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपने फोन की सेटिंग में जाएं। और वहां पर सर्च करें wifi calling अगर वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन आपके फोन में होगा। तो उसका ऑप्शन दिख जाएगा।
Wi-Fi Calling के फायदे
दोस्तों वाईफाई कॉलिंग के बहुत सारे फायदे हैं। जो हमने आपको नीचे बताए हैं।
1. जब मोबाइल में नेटवर्क ना हो: कभी कभी आपने देखा होगा कि, आप जब कहीं ऐसी जगह जाते हैं। जहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं।
तो उस कंडीशन में आब वाईफाई कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप फ्री में कॉल कर सकते हैं।
2. बैलेंस के खत्म होने पर: अगर आपके फोन का बैलेंस खत्म हो गया है। तब भी आप वाईफाई कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। और बिना किसी बैलेंस के कॉल कर सकते हैं।
3. कहीं भी wifi से कर सकते हैं connect: आप अगर कहीं भी जाएं। और वहां अगर वाईफाई मौजूद है। तो आप उस से कनेक्ट होकर किसी को भी कॉल कर सकते हैं।
4.किसी ऐप की जरूरत नही: इसके लिए आपको कोई ऐप या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस आपका फोन वाईफाई कॉलिंग सपोर्ट करता हो।
5.extra charge नही करना होता है pay: इसमें आपको किसी भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं पे करना होता है। आप बिना किसी चार्ज के वाईफाई कॉल कर सकते हैं।
Wi-Fi Calling के नुकसान
जहां वाईफाई कॉलिंग के फायदे भी हैं। वहीं इसके कुछ नुकसान हुई है। जो हमने आपको नीचे बताए हैं।
1. वाईफाई कॉलिंग हर किसी के फोन में सपोर्ट नहीं करता है। यह लेटेस्ट वर्जन के फोन में सपोर्ट करता है। तो यह भी एक प्रकार से wifi का नुकसान है।
2. इस सर्विस को शुरू करने के लिए आप के मोबाइल सिम में बैलेंस होना चाहिए। बगैर बैलेंस के आप कॉल नहीं कर सकेंगे। आपकी सिम में कितना भी बैलेंस हो चाहे कम हो या ज्यादा हो। आप wifi calling कर सकते हैं।
3. अगर आपके मोबाइल में सिम कार्ड नहीं है। तब आप वाईफाई कॉलिंग नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपकी फोन में सिम कार्ड का होना जरूरी है।
सलाह:
Wi-Fi Calling कैसे करें? वाईफाई कॉलिंग क्या है? How to Make Wi-Fi Calling in Hindi?
दोस्तों इस प्रकार से आप अपने फोन में अगर आपका फोन wifi calling support करता है। तो आप wifi call कर सकते हैं।
उम्मीद है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। तो ऐसे ही टेक टिप्स और ट्रिक्स जानने के लिए MagicalAdvice.com के साथ जुड़े रहें।
Also Read –