सर्जरी के बिना तिल को हटाने के घरेलु उपाय क्या हैं? चेहरे के तिल को जड़ से ख़त्म कैसे करें? What are Home remedies to remove mole without surgery in Hindi?
क्या ऐसे ही सवालों के जवाब आप ढूंढ रहे हैं। तो समझिये आपको आपका जवाब सही और कारगर तरीके से मिलने वाला है। चेहरे की सुंदरता के लिए जरूरी है की आपके चेहरे पे कोई दाग धब्बा ना हो कहीं काला धब्बा ना हो।
लेकिन अगर आपके चेहरे पे काला तिल है तो वो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
तिल अगर गलत जगह है जैसे नाक पे या आंख के नीचे ऊपर या 2 से ज्यादा हैं तो ये आपकी खूबसूरती पर बहुत असर पड़ेगा। इससे आपकी सुंदरता बिगड़ जाती है। तिल हटाने की बहुत सी क्रीम भी आती है सर्जरी से भी तिल को निकाला जाता है।
लेकिन इसमें बहुत खर्चा है और इससे हमारे चेहरे के सेल्स भी डैमेज हो जाते हैं। पर आज हम आपको बताएंगे की कैसे घर पर ही बिना कहीं गए अपने चेहरे के अनचाहे तिल को गायब कर सकते हैं।
ये पढ़ें –
> त्वचा पर काले धब्बे के कारण और उपाय
> फेस पर जमी गंदगी को क्लीन कैसे करें
शरीर के तिल को जड़ से ख़त्म करने के सबसे अच्छे उपाय
अगर आपके चेहरे पे ज्यादा तिल हो गए हैं जो आपको बिलकुल भी अच्छे नही लग रहे हैं। या इन तिलो से आपकी खूबसूरती बिगड़ रही है तो इन्हे जल्द ही हटा देना चाहिए।
तिल होते क्यों हैं?
जब कई सेल इक्कठा हो जाते हैं वो फैल नही पाते हैं तो इस जगह मस्से या तिल बन जाते हैं। इससे परेशान होने की जरूरत नही है। आजकल तो सर्जरी से सब कुछ संभव है।
सर्जरी करवा के आप अपने चेहरे के तिल को निकलवा सकती हैं। या फिर कोई तिल हटने वाली क्रीम भी लगा सकती हैं। लेकिन हम आपको बता देना चाहते हैं।
अगर आप सर्जरी या क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। सर्जरी सबको सूट नही करता इसलिए हम लाएं हैं आपके लिए अचूक घरेलू नुस्खे।
चलिए जानते है सर्जरी के बिना तिल को हटाने के घरेलु नुस्खों के बारे में।
1. नमक पानी के घोल से काले तिल को हटाएं
नमक का इस्तेमाल आप खाने में करती हैं। इसके बिना खाने में कोई स्वाद नही रहेगा। खाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज नमक होता हैं।
लेकिन क्या आपको पता है नमक से आप अपने चेहरे के तिल को भी गायब कर सकती हैं? इसके लिए आपको चाहिए 2 चुटकी नमक और थोड़ा सा पानी नमक पानी को अच्छे से घोल लें।
अब थोड़ा सा रूई लेके नमक के घोल में डूबो लें। रूई को थोड़ा सा फैला के तिल के ऊपर रख दे। इसे 20 मिनट तक लगे रहने दें और 20 मिनिट बाद चेहरे को धुल लें।
ऐसा आपको दिन में एक बार करना है इसे आप रात में लगा के सो भी सकती हैं। इस नुस्खे को आपको 20 दिनों तक करना होगा आपके तिल मिट जायेंगे।
2. आलू के रस से अनचाहे तिल को गायब करें
आलू नेचुरल ब्लीच का काम करता है। आलू से चेहरे के दाग धब्बे हल्के होते है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आलू के रस से अपने चेहरे के अनचाहे तिल को गायब कर सकते हैं।
इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नही चाहिए। बस एक छोटे से आलू को लेना है और आलू को अच्छे से छिल के कद्दूकस कर लेना है।
कद्दूकस करने के बाद आलू के रस को छान लिजिए। अब कोई सूती कपड़े का टुकड़ा लिजिए कपड़े को आलू के रस में डूबो के अपने तिल वाली जगह रख के से जाएं।
और रात भर ऐसे ही रहने दें सुबह अच्छे से अपने चेहरे को धुल लिजिए। इस नुस्खे को हर रोज रात में लगभग 20 दिनों तक करना होगा। और आपके तिल एकदम खत्म हो जाएंगे।
3. सेब का सिरका (apple cider vinegar)
सेब के सिरके के बहुत से फायदे है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे – प्रोटीन, विटामिन्स, एसिटिक एसिड। और एसिटिक एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो दिल की बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
लेकिन इसके अलावा आप सेब के सिरके से अनचाहे तिल को खत्म कर सकते हैं। कैस चलिए जानते हैं।सबसे पहले हम आपको बता दें इस नुस्खे को आपको रात में इस्तेमाल करना है।
सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लेना है। मतलब किसी फेसवॉश या साबुन से चेहरे को धुल लें और अच्छे से सुखा लें।
जब आपका चेहरा अच्छे से सुख जाए तो जहां तिल वहां सेब के सिरके को थोड़ा सा लेके अच्छे से मसाज करें। आप चाहें तो पूरे चेहरे पे भी लगा के मसाज कर सकती हैं। 2 मिनट तक आपको मसाज करना है।
उसके बाद ऐसे ही आप सो जाइए। और सुबह उठ के चेहरे को अच्छे से धुल लें। ऐसा आपको नियमित 15 दिनों तक करना होगा धीरे धीरे आपके तिल मिट जायेंगे।
सर्जरी के बिना तिल को हटाने का ये सबसे अच्छा घरेलु उपाय हो सकता है।
4. अनानास का जूस (Pineapple Juice)
अनानास के अनेकों गुण हैं। अगर आपको भूख नही लगती या बहुत कमजोरी है तो अनानास बहुत ही अधिक फायदेमंद है।
ये कई स्किन प्रोब्लम को भी खत्म कर सकता है। आज हम जानेंगे की कैसे आप अनानास (pineapple) से तिल को मिटा सकती हैं?
इसके लिए आपको थोड़े से अनानास के टुकड़े चाहिए होगा। अब अनानास के टुकड़े से जूस को निकाल लिजिए। और अनानास के जूस को किसी सूती कपड़े रूई में भीगा के अपने तिल पे रख के सो जाएं।
सुबह उठ के धुल लिजिए। ऐसा आपको 15 दिनों तक करना होगा। अगर आप ऐसा नियमित करती हैं तो जल्द ही आपके तिल हल्के पड़ जाएंगे और 15 दिनों में पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
5. पके हुए केले का छिलका
केला खाने से हमारे शरीर को बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं। केला खाने के बाद हम छिलके को फेक देते हैं क्योंकि केले को खाया जाता है उसके छिलके को नही।
लेकिन आज हम आपको केले के छिलके के गुण के बारे me बताएंगे। जो शायद आपको बिलकुल भी नहीं पता होगा। केले के छिलके से आप अपने अनचाहे तिलो को गायब कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
इसके लिए आपको पके केले के छिलके को लेना है। और छिलके के को अंदर का साइड होता है उसे अपने तिल पर रख के किसी कपड़े से बांध लेना है। ताकि छिलका इधर-उधर ना गिरे।
और ऐसे ही छिलके को बांध के सो जाना है। सुबह उठ के छिलके को निकाल लेना है। इससे आपके तिल जरूर खत्म हो जाएंगे। लेकिन इसे आपको 2 हफ्तों तक करना होगा।
6. फूल गोभी के रस से हटाए तिल
फूल गोभी को सब्जियां बनाने, पराठा बनाने में उपयोग की होंगी। लेकिन फूलगोभी में तिल को मिटाने के भी गुण होते हैं। अगर आपको तिल को मिटाने है तो आपको लेना होगा एक टुकड़ा फूलगोभी।
उसको कस के या पीस के फूलगोभी के रस को निकाल लेना है। और फूलगोभी के रस को रूई से अपने तिल वाली जगह लगाएं और रूई को तिल के ऊपर ही चिपका दें। इसे 20 मिनट तक उसी जगह लगे रहने दें और उसके बाद पानी से धुल के पोंछ।
सलाह :
सर्जरी के बिना तिल कैसे हटा सकते हैं ये तो अब आप जान गए होंगे। ये तिल हटाने के घरेलु उपाय बहुत कारगर हैं।
बस आपको इसका उपयोग सही तरह और धैर्य बना कर करना होगा।ऐसे ही घरेलु नुस्खों की सही जानकारी के लिए BeautyVender.com मत भूलियेगा।