YouTube par Cartoon video kaise banaye? दोस्तों आप भी अगर अपने मोबाइल से कार्टून वीडियो बनाने का, या देखने का शौक रखते हैं। और आप भी 3D Animation Video बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यूट्यूब के लिए कार्टून वीडियो कैसे बनाएं या बनाना है डिटेल्स में आज जानेंगे।
आज हम आपको कुछ ऐसे How to make cartoon video in Hindi टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको इस्तेमाल कर आप कार्टून वीडियो बना सकते हैं।
दोस्तों आजकल बहुत लोगों को YouTube में चैनल बनाने का शौक होता है। और वह यह तय नहीं कर पाते हैं कि, किस तरह का कंटेंट डालकर उनका चैनल grow हो।
ऐसे में आप अगर अपने चैनल में कार्टून बनाकर अपलोड करते हैं, तो आपको इससे बहुत फायदा होगा। इससे आपके यूज बढ़ेंगे, और आपका चैनल जल्दी grow होगा।
दोस्तों बेसिकली कार्टून वीडियोस बनाना YouTube में चैनल बनाने वालों के लिए ही बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए हम आपको कार्टून वीडियो बनाने के अलग-अलग टिप्स के बारे में जानकारी देंगे। और इसमें आपको सिर्फ मोबाइल फोन की जरूरत पड़ेगी।
अब आप मोबाइल फोन से ही बोलता हुआ कार्टून वीडियो बनाकर यूट्यूब में अपलोड कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों शुरू करने से पहले आपसे कहना चाहेंगे, इस आर्टिकल लास्ट तक पढ़िएगा। क्योंकि इससे आपको बहुत कुछ जानने को मिलने वाला है।
चलिए दोस्तों देर किस बात की हम आपको अपने मोबाइल से कार्टून स्टोरी वीडियो कैसे बनाएं सिखाते हैं।
ये पढ़ें –
> Photo का video बनाने वाले सबसे अच्छे apps download करें
अपने मोबाइल से 3D Animation Video Kaise Banaye?
1. Toontastic 3D: Youtube par Cartoon video kaise banaye
दोस्तों आप मोबाइल से आसानी से कार्टून वीडियो create कर सकते हैं। इसके लिए जिस ऐप की आपको जरूरत पड़ेगी। उस ऐप का नाम है Toontastic 3D. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये गूगल का ही प्रोडक्ट है।
यहां से आप खुद से कैरेक्टर को resign कर सकते हैं। वह भी 3D और drawing टूल्स के साथ। इसमें आपको बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को भी मिल जाता है।
इसमें सबसे पहले आपको कैरेक्टर choose करना होता है। कैरेक्टर select करने के बाद आपको scene select करना होता है। यह सब करने के बाद आप स्टोरी के अनुसार कैरेक्टर को move करा सकते हैं।
यहां पर आप अपनी वॉइस रिकॉर्ड करके कैरेक्टर को आवाज दे सकते हैं। इस प्रकार से आप मोबाइल फोन में कार्टून वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
2. Powtoon.com: 3D animation video kaise banaye
दोस्तों कार्टून वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में जाना पड़ेगा। और वहां पर सर्च करना पड़ेगा Powtoon.com.
इसको सर्च करने के बाद आपके सामने इसकी पहली वेबसाइट ओपन हो जाएगी। और यहां पर आप इस ऐप के अंदर चले जाना है।
अब यहां पर आपको सबसे पहले sign in करना है। इस ऐप में आप 2d और 3D कार्टून वीडियो create कर सकते हैं। साथ ही आपको यहां पर फ्री और paid दोनों तरीके से वीडियो बनाने को मिल जाता है।
यहां से आप अलग-अलग बैकग्राउंड के साथ कार्टून वीडियो create कर सकते हैं। और अलग-अलग कैरेक्टर्स के साथ 100 कैरक्टर्स आपको यहां इस वेबसाइट पर मिल जाते हैं।
आप आसानी से इस वेबसाइट की मदद से कार्टून वीडियो क्रिएट कर सकते हैं, और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
> सबसे अच्छा वीडियो देखकर पैसा कमाने वाला ऐप
> Audio Video Download Karne Wala Apps
सबसे अच्छा कार्टून वीडियो बनाने वाला ऐप कौन सा है?
दोस्तों अब हम बताएंगे कि, आप किस प्रकार से ऐप की मदद से कार्टून वीडियो बना सकते हैं। ऐसे में तो आपको कौन सा ऐप इस्तेमाल करना है, और कैसे आप इससे वीडियो बना सकते हैं, यह सब जानकारी हम आपको देंगे।
1. गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और Plotagon ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले आपको अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। वहां से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है, जिसका नाम है Plotagon. इसको आप वहां से इंस्टॉल कर लें।
2. ऐप को करें ओपन: इंस्टाल करने के बाद आप ऐप को ओपन करना है। और ओपन करते ही ऐप का इंटरफ़ेस ओपन हो जाएगा।
यहां पर आपको नई वीडियो बनाने के लिए create video पर क्लिक करना है। इसका ऑप्शन सबसे ऊपर आपको मिल जाएगा। यहां पर आपको नीचे जो आइकन दिए जाते हैं, वह सब कंट्रोल्स के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।
3. सीन ऐसे करें ऐड: यहां पर सबसे पहले आपको Scene के आइकन पर क्लिक करना है। Scene ऐड करने के लिए यहां पर बहुत सारे ऑप्शन से मिल जाते हैं।
Scene सिलेक्ट करने के बाद अगर हमें किसी person को ऐड करना है, तो आपको वीडियो की नीचे no actor लिखा हुआ मिल जाता है। इसके लिए आप वहां पर क्लिक करें। और वहां पर क्लिक करते ही आपके सामने कैरेक्टर्स के बहुत सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे।
अब यहां पर जो ऑलरेडी कैरेक्टर्स होते हैं। आप उन्हें यूज कर सकते हैं, या फिर आप अगर दूसरा कैरेक्टर चाहते हैं। इसके लिए आप create character पर क्लिक कर नया कैरेक्टर बना सकते हैं। दोस्तों यहां पर आप male और female, दोनों कैरेक्टर क्रिएट कर सकते हैं।
Cartoon Story Video Banane Ke Liye App में ये करें
4. नया character बन जायेगा और विडियो में होगा show: Select करने के बाद आपको वापस आ जाना है। अब आपका नया कैरेक्टर तैयार हो जाएगा। उसके बाद आपके द्वारा सिलेक्ट किया गया कैरेक्टर वीडियो में show होगा।
आप अगर एक और कैरेक्टर को ऐड करना चाहते हैं। ऐसे में आपको फिर से वही procedure को फॉलो करना पड़ेगा। आप यहां पर कितने भी कैरेक्टर ऐड कर सकते हैं, जितने कैरेक्टर आपको चाहिए।
5. ऐसे दें character को आवाज: इसके बाद अब आपको अगर आप चाहते हैं कि, करैक्टर एक दूसरे से बात करें। इसके लिए आपको नीचे दिए गए दूसरे कंट्रोल के आइकन पर क्लिक करना है।
क्लिक करने के बाद आपको सिलेक्ट करना पड़ेगा कि, किस कैरेक्टर को आप चाहते हैं, वह बात करें। ऐसे में आपको फिर से no actor के ऊपर क्लिक करना है।
जैसे ही आप वहां पर क्लिक करते हैं। उसके बाद बैकग्राउंड में जितने भी एक्टर होंगे, उनके नाम आ जाएंगे। नाम पर क्लिक करने के बाद आप उसका reaction ऐड कर सकते हैं।
इसके अलावा आवाज देने के लिए आपको रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिल जाता है। आप वहां से आवाज को रिकॉर्ड कर करैक्टर को आवाज दे सकते हैं। इस तरह से आप voice add कर कार्टून वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
Randerforest से जिओ फोन से कार्टून वीडियो कैसे बनाएं?
दोस्तों आप अगर जियो यूजर हैं। और आप कार्टून वीडियो बनाना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से कार्टून वीडियो बना सकते हैं। और उसे फाइल्स में सेव कर सकते हैं।
1. फोन के ब्राउजर में जाएं: सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में जाना है। और वहां पर Google par search करना है Randerforest. सर्च करने के बाद पहले ही वेबसाइट आपको इसकी मिल जाएगी। इसके बाद आपको वहां पर sign in कर लेना है।
2. Get Started पर क्लिक करें: साइन इन करने के बाद Get Started पर आपको क्लिक कर देना है। इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा। उसमें आपको नीचे की ओर आना है, और video पर क्लिक करना है।
अब फिर से आपके सामने नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको scroll down करना है। और create video पर क्लिक कर देना है।
Randerforest में एनीमेशन बनाने के लिए आगे का स्टेप्स फॉलो करें
3. Templates करें choose: जैसे ही आप create video पर क्लिक करते हैं। इसके बाद आपको दूसरे पेज पर video के बहुत सारे templates देखने को मिल जाते हैं। यहां पर आप कोई भी एक template को सेलेक्ट कर ले।
इसके बाद फिर से आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा। अब आपको create now पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आप को नीचे को आना है, और add scene पर क्लिक कर देना है।
4. Insert बटन को दबा दें: Add scene पर क्लिक करने के बाद अलग-अलग सीन आपके सामने फोन स्क्रीन पर आ जाएगी। आप किसी एक सीन को सिलेक्ट कर ले। और थोड़ा नीचे की ओर आकर insert पर क्लिक कर दें, इसके बाद सीन ऐड हो जाएगा।
और यहां पर आप को सीधे ही text को ऐड करने को मिल जायेगा, जो वीडियो में show होंगे। आप यहां पर अपनी मर्जी के अनुसार कितने भी कार्टून सीन ऐड कर सकते हैं।
5. ऐसे करें डाउनलोड: इसके बाद आपको style ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। और वहां से आप वीडियो को अलग-अलग फिल्टर्स दे सकते हैं।
यह सब करने के बाद आपको ऊपर दिए आइकन preview पर क्लिक करना है। उसके बाद स्क्रोल डाउन करना है। और फिर से आपको preview पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप प्रीव्यू पर क्लिक करते हैं, आप की कार्टून वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। इस प्रकार से आप जियो फोन की मदद से कार्टून वीडियो बना सकते हैं।
कंप्यूटर में कार्टून वीडियो कैसे बनाएं? PC/Laptop एनीमेशन बनाने का तरीका
दोस्तों कंप्यूटर से कार्टून वीडियो बनाने के लिए आजकल बहुत सारे सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। उन्हीं में से एक सॉफ्टवेयर का नाम है Abode Animate CC. आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से 2D एनीमेशन वीडियोस, कार्टून वीडियोस और स्टोरी बना सकते हैं।
1. यह उपलब्ध है इस सॉफ्टवेयर में: यहां पर आपको वही टूल्स मिलते हैं, जो आपको डिजाइन के लिए मिलते हैं। आपको ऊपर timeline भी मिल जाती है। यहां पर आपका सारा work रहता है।
यहां पर आप scene के अंदर जो भी काम करते हैं, वह दिखाई देता है। Right साइड पर आपको properties मिल जाती है। सभी objects की property आपको यहां पर दिखाई देती है।
2. Scene करें ऐड: सबसे पहले आपको scene ऐड कर लेना है, या आप सीन को सेलेक्ट कर सकते हैं। और character को भी आपको सिलेक्ट कर लेना है।
आप जैसे ही कैरेक्टर को सिलेक्ट करते हैं, और उसके ऊपर आप डबल क्लिक करते हैं, वैसे वैसे एक्टर आता जाता है।
3. 2D Animation बना सकते हैं: इसमें हम 2D एनीमेशन के अंदर symbol बनाकर कैरेक्टर के अंदर ही अंदर हम काम करते हैं। एक्टर के बॉडी के हर पार्ट्स अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आप उन्हें move करा सकते हैं। इस प्रकार से आप कंप्यूटर की मदद से कार्टून वीडियो चैट कर सकते हैं।
ऑनलाइन कार्टून वीडियो कैसे बनाएं? 2D-3D Animation Video Banaye
दोस्तों अगर आप ऑनलाइन बिना किसी ऐप के कार्टून वीडियो प्लेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हमारे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. सर्च करें Animaker: ब्राउज़र में जाने के बाद आपको सर्च करना है Animaker. जैसे ही आप से सर्च करते हैं, पहली वेबसाइट आपको इसकी मिल जाती है।
यहां से आप एनीमेशन वीडियो आसानी से कई सारे फीचर्स के साथ बना सकते हैं। ऐसे में आपको इसकी वेबसाइट पर क्लिक कर देना है।
2. वेबसाइट का इंटरफेस होने के बाद करें Sign In: इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का इंटरफेस ओपन हो जाएगा।
वेबसाइट के open होते ही आपको यहां पर साइन इन कर लेना है। आप ईमेल आईडी गूगल या फेसबुक के द्वारा यहां पर साइन इन कर सकते हैं।
3. Create a blank project पर करें क्लिक: इसके बाद आप नए पेज पर आ जाएंगे। यहां पर आपको create a blank project पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको वीडियो की size को सेट कर लेना है। आप अपने अनुसार वीडियो के साइज को select कर सकते हैं।
4. कार्टून वीडियो कर सकते हैं Create: वीडियो के साइज को choose करने के बाद आप नए पेज पर आ जाएंगे। यहां पर आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
आप यहां पर आप कार्टून वीडियो और एनिमेशन वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको वीडियो कैटेगरी भी मिल जाती है। इसमें स्पेशल डे के लिए आप कैटेगरी सिलेक्ट कर सकते हैं। और यहां से कार्टून वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
Also Read –
> बेस्ट ऑनलाइन चैटिंग गर्ल्स ऐप
> फ्री फायर नई अपडेट डाउनलोड करने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा?
> दो फोटो जोड़ने वाला ऐप कैसे डाउनलोड करें
> आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक ऐप्स
FAQ: कार्टून वीडियो कैसे बनाएं से जुड़े कुछ सवाल
यहां पर हमारे द्वारा जितने भी एप्स mention किए गए हैं, सभी में आपको कार्टून करैक्टर बनाने को मिलते हैं और खास बात यह है कि, आप ज्यादातर एप्स में फ्री में कार्टून करैक्टर बना सकते हैं।
इस बारे में साफ-साफ नहीं कहा जा सकता। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह बहुत सारी चीजों पर डिपेंड करता है। पहला यह कि, आपकी यूट्यूब पर reach कितनी है। Reach यानी कि आपके कितने subscribers हैं और कितने लोग आपके वीडियोस को देखते हैं। इसके अलावा जो भी कार्टून वीडियो आप अपलोड कर रहे हैं कार्टून वीडियोस की क्वालिटी कैसी है, इसमें भी बहुत कुछ डिपेंड करता है।
कार्टून कैरेक्टर बनाने के साथ-साथ आपको यहां पर कार्टून वीडियो भी क्रिएट करने को मिलती है। आप भी अगर कार्टून विडियो क्रिएट करना चाहते हैं, तो कोई भी ऐप डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
सलाह:
दोस्तों इस प्रकार से आप अपने मोबाइल फोन और कंप्यूटर की मदद से आसानी से कार्टून वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही animated video भी बना कर यूट्यूब में अपलोड कर सकते हैं। और ऐसी ही टिप्स और ट्रिक्स के लिए MagicalAdvice.com के साथ बने रहे।